फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिले सुराग, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 16 जनवरी की शाम झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर लक्ष्मणपुरा गांव के पास कार सवार को गोली मारने के मामले में महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना रक्सा के कोटखेरा गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा झांसी के गल्ला व्यापारी महेश राय की गाड़ी चलाते हैं। शनिवार की शाम मऊरानीपुर से झांसी आते समय ग्राम लक्ष्मणपुरा के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर कार रोकने के बाद ड्राइवर को गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में कई सुबूत मिले हैं। घटनास्थल के इर्द-गिर्द ही मामला घूमता रहा। घटना में तीन लोग शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत मेें लिया है। इनसे कई जानकारी पुलिस को मिली हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस पूरे प्रकरण का खुलासा कर सकती है।
थाने के बाहर जमकर हुआ हंगामा, कार तोड़ी
झांसी। मंगलवार दोपहर युवती को लेकर सदर बाजार में हंगामा हो गया। युवती के साथ आए युवकाें ने लोगों को बीच सड़क पर पीटा। गुस्साए लोगों ने युवकों की गाड़ी तोड़ दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनाें पक्षों के लोगों को पकड़ा। राजीनामा होने के बाद मामला निपटा दिया गया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवती को लेकर युवकों का विवाद हो गया। गुस्साए युवकों ने विवाद करने वाले युवकोें को पीटना शुरू कर दिया। दोनाें तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की कार तोड़ डाली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनाें पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाई। मारपीट करने वाले युवक पुलिस वालों के बेटे बताए जा रहे हैं। दवाब के चलते पुलिस ने राजीनामा कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें