फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाडे़ में सो रहीं भेड़ोें पर जंगली जानवर ने किया हमला, 20 की मौत, 17 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की रात थाना रक्सा के पाली गांव के एक बाड़े में सो रहीं भेड़ों पर जंगली जानवरों ने हमला कर दिया। इससे 20 भेड़ों की मौत हो गई। जबकि 17 से अधिक घायल हो गईं। मंगलवार सुबह गांव वाले भेड़ों को खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा गए। मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के अफसरों ने जांच की। जंगली जानवरों के हमले से गांव वाले दहशत में हैं।
विज्ञापन

पाली निवासी महादेवी का गांव में बाड़ा है। बाड़े में वह करीब 85भेड़ पाले हुए हैं। सोमवार की शाम खेत से आने के बाद रोज की तरह भेड़ों को बाड़े में बंद कर घर चले गए थे। रात में जंगली जानवरों ने बेड़े में आकर भेड़ों पर हमला कर अपना निवाला बना लिया। हमले में 20 भेड़ों की मौत होने के साथ ही 17 से अधिक घायल हो गईं। खबर मिलते ही पुलिस के साथ अधिकारी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल भेड़ों का इलाज पशु चिकित्सालय की टीम ने आकर शुरू कर दिया है। घटना के बाद गांव वाले भी दहशत में आ गए हैं। गांव वालों के मुताबिक शेर ने भेड़ों पर हमला किया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। गांव वालों ने बताया कि गांव के आसपास कई बार जंगली जानवर देखे गए और इसकी शिकायत वन विभाग से भी की गई। लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
लकड़बग्घा या तेंदुए के हमले की है आशंका
जानवरों पर हमले की खबर लगते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। वन कर्मियों द्वारा जंगली जानवर के पांवों के चिह्न लिए गए हैं। जिसमें लकड़बग्घा या तेंदुए द्वारा हमले की आशंका जताई जा रही है। जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा के अनुसार शेर या चीते के हमले के कोई भी निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से की गई तलाश
वन कर्मियों द्वारा पूरे इलाके की तलाशी ड्रोन कैमरे से की गई। लेकिन काफी देर तलाश करने के बाद भी जंगली जानवर का कोई भी सुराग नहीं लगा है। जबकि, विभाग द्वारा पिंजरे को आगरा से मंगवाकर गांव में लगा दिया गया है। वन कर्मियों द्वारा गांव के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। भेड़ों पर हमले के बाद से ही वन कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
वन कर्मियों को किया गया तैनात
भेड़ों पर हमला होते ही वन विभाग द्वारा निगरानी के लिए रेंजर परवेज, वन दरोगा प्रद्युमभन सिंह भदौरिया, महेश यादव, लक्ष्मण यादव और वन रक्षक मनोज व शिवनाथ को गांव तैनात कर दिया गया है। वन कर्मियों द्वारा पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें