फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह से ढाई लाख की नकदी और आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में एक विवाह घर में आयोजित शादी समारोह से दो युवकों ने ढाई लाख की नकदी और आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया। युवकों ने दिन में भीड़भाड़ के बीच वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बरुआसागर निवासी कपड़ा व्यापारी नंदकिशोर अग्रवाल के भतीजे सुदीप अग्रवाल का बुधवार की रात भगवंतपुरा स्थित महाराजा ग्राउंड में विवाह समारोह संपन्न हुआ था। बृहस्पतिवार को दिन में विदाई की रस्म चल रही थी। इसी दरम्यान 11.15 बजे बाइक से आए दो युवक विवाह घर में दाखिल हुए। उस समय विवाह घर में वर - वधू पक्ष के कई लोग मौजूद थे, परंतु किसी ने युवकों की ओर ध्यान नहीं दिया। नंदकिशोर के हाथ में बैग था, जिसमें ढाई लाख रुपये नकद, सोने की एक चेन व दो अंगूठी रखी हुई थी। नंदकिशोर पानी पीने के लिए कुर्सी से उठे, इसी दरम्यान एक युवक ने उनका बैग पार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुुटेज में चोरी करने वाले युवक साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, परंतु अब तक हाथ खाली ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें