फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट दिलाने के नाम पर बसपा नेता से लिए गए पच्चीस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गरौठा से बहुजन समाज पार्टी का टिकट दिलाने के नाम पर बसपा नेता ने 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप पार्टी के ही दो वरिष्ठ पदाधिकारियों पर लगाया है। बसपा नेता ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के दिगारा बाईपास निवासी पर्वत पाल पुत्र रतन लाल ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र के जरिए बताया कि वह गरौठा से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। उनकी मुलाकात बसपा के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों से हुई। इन दोनों नेताओं ने टिकट दिलाने की एवज में पार्टी फंड में 25 लाख रुपये जमा कराने को कहा। पार्टी में दोनों नेताओं के प्रभाव को देखते हुए उसने उनकी बातों पर यकीन कर लिया। यह पैसा चेक अथवा आरटीजीएस के माध्यम से देने की बात कही लेकिन, दोनों नेताओं ने पूरा पैसा नकद देने को कहा। अपनी जमीन आदि बेचकर उसने पिछले पांच साल के दौरान कई किस्तों में कुल 25 लाख रुपये उनको दे दिए। पैसा लेने के बाद दोनों नेताओं ने टिकट के लिए बेफिक्र रहने को कहा लेकिन, जब बसपा की सूची जारी हुई तब उसमें उसका नाम नहीं था। यह देखकर उसने इन दोनों नेताओं से पैसा वापस मांगा। भुक्तभोगी का आरोप है रकम लौटाने के बजाए अब यह लोग उसे धमका रहे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
भुक्तभोगी पर्वत पाल के मुताबिक कुछ समय पहले ही उसे खुद के कैंसर पीड़ित होने की बात मालूम चली। उपचार के लिए उसे पैसों की जरुरत है लेकिन, दोनों बसपा नेता पैसा वापस करने को राजी नहीं हैं। उन्होंने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र के जरिए पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी मामला नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें