फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला के निर्माण कार्य से टूटी सड़क 12.5 लाख से होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर की ऐतिहासिक पानी वाली धर्मशाला में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य से जर्जर हुई सड़क का नगर निगम डामरीकरण कराएगा। सड़क के निर्माण पर 12.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे शहर के लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, पानी वाली धर्मशाला में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। धर्मशाला के कुंड में जमी जलकुंभी और सिल्ट को हटाकर ट्रैक्टर से भरकर किले के पास और ग्वालियर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंका जा रहा था। ट्रैक्टर धर्मशाला से पंचकुइयां, खंडेराव गेट होकर निकलते और सिल्ट सड़क पर गिरती जाती थी। इसके चलते सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई। पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। जिसे लेकर नगर निगम ने पहल की है। नगर निगम खंडेराव गेट स्थित हनुमान मंदिर से लेकर पंचकुइयां मंदिर तिराहा होते हुए नरिया बाजार तक सड़क का डामरीकरण कराएगा। इसके साथ ही लगातार भारी वाहन निकलने से ध्वस्त हुए फु टपाथ भी दुरुस्त किए जाएंगे। इसके निर्माण पर नगर निगम साढ़े 12लाख रुपये खर्च करेगा। निर्माण कार्य का प्रस्ताव जारी होने के बाद नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चीफ इंजीनियर एस अंबेडकर बताते हैं कि सड़क का निर्माण कराने के लिए लगातार लोग मांग कर रहे थे। सड़क काफ ी जर्जर हो गई है। इसके निर्माण के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें