फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू हुए बंद कैमरे और टोकन सिस्टम

Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस न होने के कारण बंद पड़े कैमरे, टोकन प्रणाली और वाई-फाई सुविधा को दुरुस्त कर दिया गया है। शुक्रवार से इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिलना शुरू हो गया। अमर उजाला में छपी खबर के बाद चेते रेलवे अफसरों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 19 मार्च के अंक में प्रकाशित किया था झांसी रेलवे स्टेशन ए वन ग्रेड में शामिल है। यहां पर यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को तो जोर-शोर से शुरू किया जाता है, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में अधिकांश योजनाएं दम तोड़ रही हैं। खासकर सुरक्षा के मद्देनजर कई लाख रुपये की लागत से लगाए गए 54 में 39 सीसीटीवी कैमरे नौ महीनेे से खराब हैं। इसी तरह टोकन प्रणाली और वाई-फाई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्टेशन पर मेंटेनेंस न होने की वजह से एक के बाद एक सुविधाएं अनुपयोगी होती जा रही हैं। रेल प्रशासन ने खबर को गंभीरता से लेते हुए कैमरे, टोकन प्रणाली और वाई-फाई सुविधा को दुरुस्त करा दिया है। 
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे ने बताया कि भविष्य में दिक्कत न हो, इसके लिए सभी सुविधाओं पर बराबर निगरानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें