फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम सबने मिलकर मारा मैं ऐसे न मरने वाली थी’

Wed, 18 Nov 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ‘कुछ ही महीनों में मैं भरने वाली किलकारी थी, तुम सबने मिलकर मारा मैं ऐसे न मरने वाली थी, मैं अभागन कोख में तेरे पूरे समय भी रह न सकी, भाई से अधिक वजन था क्या? जिस वजन को मां तुम सह न सकी’। संवेदना जागृति अभियान के तहत साइकिल यात्रा से झांसी आए गोरखपुर निवासी हीरा लाल यादव ने सीएमओ कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए जैसे ही यह चंद पंक्तियां सुनाईं कई लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


हीरालाल यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कोख में बच्ची की करुणा का जिक्र करते हुए एक और पंक्ति ‘मेरे आने की खबर से घर में क्यों पसरा सन्नाटा है, जोड़ भाग में लगे हैं सब क्या फायदा क्या घाटा है’ सुनाते हुए कोख में कत्ल करने वाले डॉक्टरों को आड़े हाथों लिया। मुंबई में एक डॉक्टर दंपति का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने सौ से अधिक बच्चियों का कोख में कत्ल कर दिया।

एक डॉक्टर जेल में है और उनके बच्चे समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में संवेदना जिंदा रखने के लिए वह प्रदेश भर में यह अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत वह साइकिल से प्रदेश के हर जिले में जाकर लोगों से पौधरोपण व नारी सम्मान की अपील कर रहे हैं। हीरा लाल ने बताया कि क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी का नारा एक शपथ वृक्ष है। जीवन की डोर हरियाली से बंधी है। कई देशों में लोग ऑक्सीजन साथ लेकर चल रहे हैं। हमारे देश में ऐसी स्थिति न बन पाए इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने और सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने एक-एक पौधे रोपे। सीएमओ ने सबसे अपने घर के पास एक-एक पौधे रोपने की अपील की। इस मौके पर महोबा से आए आचार्य दयाशंकर कौशिक, भगवान सिंह परमार, डॉ. एमके जैन, डॉ. एसके खत्री, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. आरएस वर्मा, डॉ. बीके जैन, डीपीएम ऋषिराज सिंह मौजूद रहे।

विदेशों में भी निकाली यात्रा
हीरालाल ने बताया कि वह 1997 से साइकिल चला रहे हैं। विदेशों में भी वह साइकिल यात्रा निकाल चुके हैं। यह उनकी सोलहवीं यात्रा है। बीते दिनों शरीर में तकलीफ होने पर डॉक्टर और मुख्यमंत्री ने उन्हें साइकिल न चलाने की सलाह दी थी। मगर फिर भी वह साइकिल यात्राएं जारी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें