संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल कारखाना खेलकूद समिति की ओर से अंतर शॉप रस्साकशी प्रतियोगिता एसटीसी मैदान में हो रही है। इसमें बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मैच हुए। मिल राइट शॉप एवं यार्ड शॉप ने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। आज दोनों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
रस्साकशी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मिल राइट शॉप व ट्राॅली शॉप की टीम में बीच हुआ। इनमें जमकर जोर आजमाइश का लंबा दौर चला। इसमें मिल राइट शॉन ने ट्राॅली शॉप को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला यार्ड शॉप एवं इलेक्ट्रिकल संयुक्त टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें यार्ड शॉप की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रिकल संयुक्त की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मौके पर संजीव परिहार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, एडवर्ड किंटर, दीपक कुमार,संतोष कुमार वर्मा ,राजा भैया,आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।