फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को हटा था, बुधवार को फिर कर लिया कब्जा

Thu, 14 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर की बात तो छोड़िए, नगर निगम अपने कार्यालय के बाहर से ही अतिक्रमण को साफ नहीं करा पा रहा है। मंगलवार को विभाग ने अभियान चला कर बरामदों से अतिक्रमण हटाया, लेकिन बुधवार को दुकानदारों ने फिर से सामान जमा लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर संपत्ति विभाग की टीम ने अभियान चलाकर नगर निगम के बाहर बनी दुकानों के बाहर बरामदे में रखा व्यापारियों का सामान जब्त कर लिया था।

साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि अब बरामदों पर कब्जा न करें, अन्यथा आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। नगर निगम की इस धमकी का दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने बुधवार को फिर सामान जमा लिया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह का कहना है कि व्यवस्था में एकदम परिवर्तन नहीं आता है। अभी एक बार और व्यापारियों को चेतावनी दी जाएगी। यदि उसके बाद भी वह कब्जा करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
 
आज मेरा जन्म दिन है, किसी को दंड नहीं दूंगा
झांसी। सूचना के अधिकार की अपीलों की सुनवाई के दौरान एक जेई फोन पर बात करते समय अपर नगर आयुक्त से बिगड़ गए। उन्होंने यह तक कह डाला कि ‘जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो।’

सूचना के अधिकार के तहत आई अपीलों की सुनवाई के लिए अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बुधवार का दिन निर्धारित किया था। सुनवाई के समय उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रमुखों और कुछ जेई को उपस्थित रहने को कहा था। 15 में से पांच मामलों के शिकायत कर्ता ही मौके पर आए।

इस दौरान नैनागढ़ के अरविंद कुमार की शिकायत की सुनवाई करते समय अपर नगर आयुक्त ने एक जेई को फोन करके समस्या का निस्तारण न होने का कारण पूछा तो वह बिगड़ गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह कुछ नहीं जानते, जो पूछना है चीफ साहब से पूछो। यह कहकर उन्होंने फोन काट दिया।

गुस्साए अपर नगर आयुक्त ने जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति के लिए क्लर्क से कहा, लेकिन बाद में उन्होंने इस कार्रवाई को रोक दिया। उन्होेंने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, इसलिए  आज किसी को दंड नहीं दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें