फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर टिकट देंगे टीटीई, चेकिंग कर्मचारियों को एमईटीएम मशीन देगा रेलवे

Fri, 29 Mar 2019 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अगर आपकी ट्रेन छूटने का वक्त हो गया है और आप काउंटर पर कतार में लगकर जनरल टिकट लेने की स्थिति में नहीं हैं तो आप टीटीई से जनरल टिकट ले सकते हैं। जल्द ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को एमईटीएम (मोबाइल इनेबल टिकटिंग मशीन) उपलब्ध कराई जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में यह मशीनें झांसी और ग्वालियर स्टेशन के कर्मचारियों को उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


अक्सर कई लोग ट्रेन छूटने के कुछ समय पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में काउंटर पर कतार में लगकर टिकट लेने का वक्त उनके पास नहीं होता है। वह बेटिकट यात्रा करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। चेकिंग में पकड़े गए तो किराए के साथ जुर्माना भी भरना पड़ता है। खासकर पैसेंजर ट्रेनों में ऐसा अधिक होता है। 

रेलवे चाहता है कि कोई भी यात्री बिना टिकट सफर न करे। इसलिए अब रेल प्रशासन प्लेटफार्म ड्यूटी पर रहने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को एमईटीएम मशीन थमाने जा रहा है। इस मशीन की मदद से यात्री को प्लेटफार्म पर ही टिकट मिल सकेगा। इन मशीनों का प्रयोग अभी कुंभ मेले में किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें