फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से टिकट मांगने पर टीटीई को ही ट्रेन से उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी से विशाखापट्नम की ओर जा रही हीराकुंड के एसी कोच में जीआरपी कर्मी की पत्नी से टिकट मांगना एक डिप्टी सीटीआई (टीटीई) को भारी पड़ गया। इस बात पर भड़का जीआरपी कर्मी ने ललितपुर स्टेशन पर डिप्टी सीटीआई को ट्रेन से उतारकर थाने ले गया।
विज्ञापन

इधर, ट्रेन बगैर डिप्टी सीटीआई के रवाना हो गई। जबलपुर डीआरएम से पीड़ित डिप्टी सीटीआई ने शिकायत की है।डिप्टी सीटीआई दिनेश कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 30 जून को 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस झांसी से रवाना हुई। वह टिकट चेक करते हुए बी 1 कोच में पहुंचा तो एक महिला यात्री से टिकट मांगा। उसने टिकट पति (जीआरपी कर्मी) के पास होना बताया। जब पति से पूछा तो वह भड़क गया। टीटीई ने टिकट बनाने के लिए कहा तो दोनों में विवाद होने लगा। टीटीई ने आरोप लगाया कि जीआरपी स्टाफ धमकी देने लगा कि उसके परिवार को बिना टिकट चलने से कोई रोक नहीं सकता। अपनी पत्नी से झूठी शिकायत कर फंसाने की भी धमकी दी। रिकॉर्डिंग करने पर जीआरपी कर्मी ने मोबाइल भी छीन लिया। अन्य यात्रियों ने मध्यस्थता कर मामले को शांत कराया। इसके बाद, बी 4 कोच में टिकट चेक करने के दौरान ट्रेन ललितपुर पहुंच गई। स्टेशन पर जीआरपी स्टाफ के परिजनों के साथ आठ-दस अन्य जीआरपी कर्मी भी आ गए। ट्रेन से टीटीई को स्टेशन पर उतार लिए और थाने ले गए। टीटीई ने आरोप लगाया कि जीआरपी थाने में उसकी पिटाई की गई। डिप्टी सीटीआई ने मंडल रेल प्रबंधक से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जीआरपी एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जानकारी डिप्टी सीटीआई से भी ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें