फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से पहुंचा झांसी: मां की तलाश में पांच साल के मासूम ने तय किया 1318 किमी का सफर, फिर भी न मिली मां

Tue, 15 Apr 2025 11:04 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

महाराष्ट्र के ठाणे का पांच साल का मासूम अपनी मां की तलाश में बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार होकर 1318 किमी का सफर तय कर झांसी पहुंचा। टीटीई की सूचना पर रेलवे पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा और परिजनों से संपर्क की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
मां की खोज में महाराष्ट्र से झांसी पहुंचा बच्चा - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की खोज में महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला मासूम बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। उसने 1318 किमी का सफर तय किया, लेकिन मां नहीं मिली। टीटीई ने ट्रेन में उसे देख रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को चाइल्ड लाइन सौंप दिया है। उसके परिजन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई से झांसी पहुंचे पांच साल के बच्चे ने बताया कि वह ठाणे का रहने वाला है। उसकी मां का नाम सक्को और पिता का नाम रोहित है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो काम करने जाता है। उसने आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक को बताया कि वह स्कूल से आया तो मां को घर पर नहीं थी। पिता भी काम पर चले गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी मां उसे नजर नहीं आई तो उसे उसकी याद सताने लगी। वह उन्हें ढूंढ़ने के लिए वह ट्रेन में बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें