फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब के नशे में महिला प्रबंधक ने कार से बाइक सवार को कुचला, युवती के पास लाइसेंस भी नहीं था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोमवार रात गणेश चौराहा रेल क्राॅसिंग के पास शराब के नशे में कार चला रही महिला प्रबंधक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती का मेडिकल कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही आरोपी युवती के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।

चिरुला निवासी कमलेश साहू (35) सोमवार को दूध बांटने गणेश चौराहा के पास स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी आया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात करीब 8:30 बजे भानी देवी गोयल स्कूल की ओर से तेज रफ्तार कार चलाते युवती पहुंची और आगे बाइक से जा रहे कमलेश को टक्कर मार दी। कमलेश सड़क पर जा गिरा। युवती ने उसके पांव के ऊपर से कार चढ़ाते हुए निकल गई। आसपास के लोगों ने कार रुकवाई। युवती को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंचे। पुलिस के पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम पूर्वी यादव निवासी भानी देवी स्कूल के पास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती एक प्राइवेट बीमा कंपनी में प्रबंधक है। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक, उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। गाड़ी सीज करके आरोपी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें