फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit & Run New Law Protest: झांसी में ट्रक चालकों ने लगाया लंबा जाम, बसों के भी थमे पहिये, विरोध प्रदर्शन जारी

Mon, 01 Jan 2024 01:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

केंद्र सरकार के द्वारा हिट एंड रन मामले में सजा के प्रावधानों में बदलवा के बाद झांसी ही नहीं देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिट एंड रन मामले में कड़ी सजा का प्रविधान किए जाने के विरोध में ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने अपने ट्रक खड़े कर झांसी शिवपुरी हाइवे को जाम लगा दिया है। जाम के कारण हाइवे का यातायात भी प्रभावित रहा है। जिसमें एम्बुलेंस भी फंस गईं। इसके बाद प्राइवेट बसों ने भी हड़ताल कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने बसें स्टैंड पर खड़ी कर दीं। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। झांसी ही नहीं देश के कई राज्यों में सरकार के द्वारा इस बिल में किए गए संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। जगह जगह ड्राइवर इसका विरोध कर रहे हैं। 

जानें क्या है हिट एंड रन का नया संशोधित कानून
हिट एंड रन मामले में कानून के तहत आरोपी को थाने से जमानत मिल जाती है और दो साल की सजा का प्रावधान है। लेकिन सरकार के द्वारा किए गए इस प्रावधान में कानून को और भी ज्यादा सख्त बना दिया गया है। ड्राइवरों को अधिकतम 10 साल की सजा होगी और इसके साथ ही सात लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा। इसी कानून को लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें