फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नो एंट्री में रोकने से ट्रक चालक ने टीएसआई से की गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत अंसल तिराहे पर नो एंट्री में रोकने पर चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। टीएसआई से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इस मामले की रिपोर्ट ट्रक चालक और उसके साथी के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

यातायात पुलिस में तैनात टीएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी अंसल तिराहा निकट गणेश चौराहे पर नो एंट्री प्वाइंट पर लगी थी। पाल कॉलोनी से शहर आने वाले मार्ग पर नो एंट्री सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक और शाम 4.30 से रात नौ बजे तक रहती है। मंगलवार को अंसल तिराहे पर एक ट्रक सिद्धेश्वर मंदिर की ओर से आ रहा था। वह गणेश चौराहे की ओर जा रहा था। इस पर गार्ड भागवत नारायण व परमानंद ट्रक रोकने के लिए आगे बढ़े, तभी चालक मो. सलीम खान निवासी मोहल्ला गांधी नगर थाना जैथरा एटा ने स्पीड बढ़ा दी। उसने बैरियर गिरा दिया और भागने लगा। किसी तरह से गार्डों ने खुद को बचाया। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर करीब एक किमी दूर ट्रक को रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालक मो. सलीम खान व साथी साहिल से नो एंटी में आने की बात पूछने पर बेतुके जवाब दिए। लाइसेंस दिखाने की बात पर बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज की। टीएसआई ने बताया कि चालक का जल्द ही नो एंट्री मेंचालान हुआ है। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें