फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यालय की दीवार तोड़ पेड़ से टकराया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी। मंगलवार की सुबह झांसी-खजुराहो हाईवे पर सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर विद्यालय की दीवार से टकराने के बाद एक पेड़ से जा टिका। हादसे के बाद सड़क पर सीमेंट की बोरियां फैल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहा सीमेंट लदा ट्रक तेजपुर घुराट के समीप कुइया गांव स्थित हाईवे पर पहुंचा ही था कि चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे स्थित विद्यालय की दीवार से जा टकराया। दीवार को क्षतिग्रस्त करते हुए आगे बढ़कर एक पेड़ से जा टिका। टक्कर से ट्रक में लदे सीमेंट के बैग सड़क पर बिखर गए। सूचना पर थाना सकरार प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हाईवे कंपनी के सीआरओ प्रदीप कुमार व पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर जा पहुंचे। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर सेफ्टी कॉर्नर और बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को नियंत्रित किया। हादसे में घायल ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें