फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से क्लीनर की मौत
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार की रात थाना सदर बाजार स्थित कचहरी के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक के क्लीनर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला सीतापुर के थाना कमलापुर स्थित कुंवरपुर निवासी राममिलन पाल (36) ट्रक क्लीनर था। शुक्रवार को वह ट्रक में सवार होकर शराब की डिलिवरी देने झांसी आ रहा था। थाना सदर बाजार स्थित कचहरी के आगे बने छावनी के बैरियर के पास ट्रक खड़ा होने के बाद वह पर्ची कटाने पहुंचा। यहां से वापस लौटते समय खुशीपुरा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक कार छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें