फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
truck accident in jhansi
विज्ञापन
झांसी। ओरछा तिगैला में स्कूटी सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर एक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना ककरबई स्थित धमनौड़ गांव निवासी सुनील (25) अपने साथी रामलखन सोनी (35) ओरछा दर्शन करने के लिए रविवार सुबह घर से रवाना हुए। स्कूटी पर सवार होकर दोनों ओरछा तिगैला के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले ही सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि, रामलखन को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें