फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीमारी से परेशान होकर निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव के शंकरगढ़ गांव निवासी दौलती (55) पुत्र धनु ने जहर निगलकर जान दे दी। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दौलती जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। शराब पीने का भी आदी था। इस वजह से उसे फेफड़े एवं लीवर की गंभीर बीमारी हो गई थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। दो बार ऑपरेशन भी हो चुका लेकिन उसे आराम नहीं हुआ। बीमार से वह परेशान रहने लगा।
शुक्रवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ घंटे बाद अचेत हाल में दिगारा गढ़ी के पास अचेत पड़ा मिला। मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें