फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक तनाव से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के हरिजन कॉलोनी निवासी एक युवक ने पारिवारिक तनाव से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने उसका शव फांसी के फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनिल अहिरवार (32) पुत्र अबू अहिरवार जीविकोपार्जन के लिए एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह थाना प्रेमनगर के दुर्गापुर इलाके की रहने वाली युवती से हुआ। उनके तीन बच्चे हैं लेकिन, परिजनों का कहना है पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। अनिल पत्नी के मोबाइल फोन पर बात करने की वजह से परेशान रहता था। दो माह पहले भी दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद अनिल ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई। घरवालों ने दोनों के बीच सुलह-समझौता कराने की कोशिश की लेकिन, पत्नी वापस आने को राजी नहीं हुई। पत्नी से विवाद के चलते अनिल तनाव में रहने लगा। परिजनों का कहना है कि कई दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। बुधवार रात को उसे खाना खाने के लिए बुलाया गया लेकिन, उसने खाना नहीं खाया। सुबह करीब आठ बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तब परिजन उसे जगाने पहुंचे। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने जब खिड़की से भीतर झांका तब उसका शव पंखे के हुक पर लटका हुआ था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें