फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कलह से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कटेरा। कटेरा के सोनू राजपूत (45) पुत्र सूरज सिंह राजपूत ने घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है। जैसे ही सुबह परिवार को घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कटेरा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सोनू लंबे समय से घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान था। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सोनू राजपूत की 14 और आठ वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें