फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, तीन घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के हंसारी से रानीमहल आने वाली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर जाने से करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। देर शाम पेड़ को हटाए जाने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

हंसारी पावर हाउस से जेल चौराहे होते हुए रानी महल जाने वाली हाईटेंशन बिजली की लाइन पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे लालकुर्ती के पास पेड़ गिर गया। इस कारण तमाम क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम ने पेड़ को हटाने की कवायद शुरू की। इस दौरान इलाइट चौराहा, सदर बाजार, पुलिस कॉलोनी, जानकीपुरम, इलाहाबाद बैंक चौराहा, तलैया मोहल्ला, छनियापुरा, सुभाषगंज, मिर्नवा, जुगयाना, अंदर सैंयर गेट, कुष्टयाना आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि पेड़ को हटवाकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें