फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में एक हफ्ते से कूड़ा उठान ठप

विज्ञापन
trash picker manegement bust
विज्ञापन
झांसी। शहर में घरों से कूड़ा उठने की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पिछले करीब एक हफ्ते से दर्जनों मोहल्लों में कंपनियों ने कूड़ा उठाने का काम ठप कर रखा है। कूड़ा न उठने से घरों में कचरा इक्कठा हो रहा है। मजबूरन लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने में लगी सभी कंपनियां आज तक पूरे शहर से कूड़ा उठान करने में कामयाब नहीं हो सकीं लेकिन, इस बीच जिन मोहल्लों से कूड़ा उठाया जा रहा था वहां भी उन्होंने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। परेशान लोगों का कहना है हंसारी, सैंयर गेट बाहर, सिमराहा, बगीचा, डडियापुरा, प्रेमगंज द्वितीय, बाहर दतिया गेट, अलीगोल, आजादगंज, मुकरयाना, नानकगंज, लक्ष्मणगंज, कोछा भांवर आदि जगहों पर रोजाना कूड़ा नहीं उठता। स्थानीय लोगों का कहना है इस माह से कर्मचारियों ने आना बंद कर दिया है। इस वजह से घरों में कचरा जमा होता रहा है। मजबूरी में लोग इन इलाकों मेें सड़कों पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। कंपनियों पर निगम अधिकारियों का भी जोर नहीं चल रहा। नगर निगम की ओर से इनको नोटिस दिया गया लेकिन, इसके बावजूद शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने वाला कोई नहीं आता। घर में ही कूड़ा जमा हो रहा है।
नजमी नाज, सीपरी बाजार
पहले तीन-चार दिन में एक बार आता था। अब पिछले करीब दस दिन से कोई कूड़ा लेने नहीं आ रहा है
पिंकी अहिरवार, कैमासन नगर
घर में ही कूड़ा इक्कठा हो रहा है। कई बार शिकायत की गई लेेकिन, कूड़ा उठाने वाले नहीं आ रहे हैं
बृृज किशोर, सीपरी बाजार
पहले हम लोगों ने अलग से सफाई कर्मचारी रखा था। उसे हटा दिया लेकिन अब न सफाई कर्मी आ रहा और न कूड़ा उठाने वाले ही आ रहे हैं।
मनोज वर्मा, आवास विकास कॉलोनी
पूरे मोहल्ले में कूड़ा उठाने वाले नहीं आ रहे। मजबूरी में सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है। शिकायत का भी कोई असर नहीं हो रहा।
रश्मि देवी, शिवाजी नगर
कूड़ा न उठने से बहुत परेशानी हो रही है। रोजाना कहां कूड़ा फेंके।
अनामिका द्विवेदी, आईटीआई कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें