फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्र छपे नहीं, दो सप्ताह टली एमबीबीएस की परीक्षा

विज्ञापन
mbbs exam postponed
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशन के प्रथम भाग की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू नहीं हो पाएंगी। प्रश्नपत्र छपने में देरी की वजह से परीक्षाएं दो सप्ताह के लिए टल गई हैं। अब नए सिरे से विश्वविद्यालय एमबीबीएस का परीक्षा कार्यक्रम तैयार करेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हो रही हैं। इनके साथ ही मेडिकल कॉलेज की फाइनल प्रोफेशन के प्रथम भाग की परीक्षाएं भी शुरू होनी थीं। छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली थी मगर प्रश्नपत्र नहीं छप पाया। इसके पीछे का कारण बाहरी परीक्षक द्वारा समय से प्रश्नपत्र नहीं भेजना बताया गया है। दरअसल, एमबीबीएस का प्रश्नपत्र बाहरी और आंतरिक परीक्षक द्वारा तैयार किया जाता है।
बाहरी परीक्षक के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन विश्वविद्यालय को नाम का पैनल भेजता है। इनमें से एक परीक्षक का चयन बीयू करता है। इस बार आंतरिक परीक्षक की ओर से प्रश्नपत्र तो तैयार कर दिया गया लेकिन बाहरी परीक्षक समय से नहीं भेज पाए। इसके लिए उन्हें रिमाइंडर भी भेजा गया। बीते 20 फरवरी को बाहरी परीक्षक का प्रश्नपत्र मिला। ऐसे में पेपर समय से नहीं छप पाए। इसलिए यह परीक्षाएं सोमवार से शुरू नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन

विभिन्न कारणों से एमबीबीएस की परीक्षाओं की तिथि दो सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है। इसमें एक कारण बाहरी परीक्षक द्वारा देर से प्रश्नपत्र भेजने की वजह से पेपर नहीं छप पाना भी है। अब एमबीबीएस की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन

- अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें