फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेवलपमेंटः करारी में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
जद्दोजहद खत्म, अब करारी में ही बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर
विज्ञापन

झांसी। लंबी जद्दोजहद के बाद अब तय हो गया है कि ग्वालियर रोड पर करारी में ही ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण किया जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण इसे 25 एकड़ भूमि में विकसित करेगा। इसके लिए नगर निगम से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महानगर में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए पिछले 20 साल से कवायद की जा रही थी। कई स्थानों पर भूमि चिह्नित की गई, लेकिन बात नहीं बन पाई। कभी भूखंड का आकार छोटा सामने आया, तो कभी शहर से ज्यादा दूरी खली। जबकि, ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने की वजह से बड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। घने बाजारों में ट्रक धड़ल्ले से घुस जाते हैं। जबकि, खाली होने पर इन्हें सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया जाता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही आवागमन भी बाधित होता है। लेकिन, अब इस समस्या से जल्द निजात मिलने जा रही है। ग्वालियर रोड पर करारी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पास इसके लिए भूमि चिह्नित की गई है। ट्रांसपोर्ट नगर जेडीए तैयार करेगा, जबकि इसके लिए भूमि नगर निगम उपलब्ध कराएगा। दोनों महकमों के बीच सहमति बन गई है। इतना ही नहीं, ट्रांसपोर्ट संचालकों ने भी इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जेडीए नगर निगम से 25 एकड़ जमीन लेगा, जिसकी कीमत नगर निगम को चुकाई जाएगी। डीएम सर्किल रेट से दोगुनी कीमत नगर निगम को दी जाएगी। जमीन क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पास में ही विकसित होगी कॉलोनी
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम से ग्वालियर रोड पर करारी में कृषि विश्वविद्यालय के पास 70 एकड़ भूमि ली जा रही है। इसमें से 25 एकड़ पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। जबकि, बाकी 45 एकड़ जमीन पर जेडीए कॉलोनी विकसित करेगा। जेडीए को संभावना है कि ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से यहां लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी। कारोबारी गतिविधियों में भी इजाफा होगा। इससे कॉलोनी के भूखंड व आवास हाथों हाथ बिक जाएंगे।
अब फाइनल हो गया है कि ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण करारी में किया जाएगा। ट्रांसपोर्टरों की सहमति भी मिल गई है। इसके अलावा अन्य सभी बाधाएं भी दूर हो गईं हैं। आगामी तीन महीने के भीतर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
ट्रांसपोर्ट नगर जेडीए द्वारा विकसित किया जाएगा। इसके पास ही कॉलोनी भी बनाई जाएगी। जमीन नगर निगम से ली जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट नगर बनने से जेडीए की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
- सर्वेश दीक्षित, उपाध्यक्ष - जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें