फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: परिवहन विभाग ने 20 प्राइवेट स्कूली वाहनों पर की कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिवहन विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को 20 वाहनों पर कार्रवाई की। सभी वाहनों में स्कूली बच्चे सवार पाए गए। लेकिन उक्त वाहन न तो स्कूल से पंजीकृत मिले और न उसके पास परमिट मिला। परिवहन विभाग ने ऐसे 12 वाहनों पर कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही आठ वाहनों के चालान कर दिए।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती सिर्फ विद्यालय के पंजीकृत वाहनों तक सीमित रह गई है। शहर में अधिकांश स्कूल व विद्यालयों में बिना परमिट व फिटनेस के दर्जनों ऑटो व वैन से बच्चे स्कूल पहुंच रहे है। सुबह स्कूल खुलते ही सेफ फ्यूचर अभियान को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम हेमचंद्र सिंह गौतम, एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन डॉ. सुजीत सिंह व यात्री कर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने शहर के विभिन्न विद्यालयों व स्कूलों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने स्कूल से पंजीकृत स्कूली वाहनों के फिटनेस व परमिट की जांच की। मौके पर प्राइवेट वैन व ऑटो आदि से स्कूल पहुंच रहे बच्चों को देखकर पकड़-धकड़ शुरू कर दी। एआरटीओ हेमचंद्र गौतम ने बताया कि निजी वाहन (मारुति वैन, ईको ), जो कि स्कूली वाहनों के रूप में न तो पंजीकृत है, और न ही किसी प्रकार का कोई परमिट है। ऐसे 12 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया तथा आठ वाहनों का चालान किया गया।

000000
स्कूल संचालक करेंगे अभिभावकों को जागरूक
एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम ने बताया कि वैन, ईको व ऑटो चालकों को चेतावनी दी गई है कि वह स्कूल लाने व छोड़ने वाले बच्चों को लेकर मानकों को पूरा करें, नहीं तो लगातार वाहनों पर कार्रवाई कर उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य से भी इस संबंध में बात की जाएगी, वह अभिभावकों को जागरूक करें कि स्कूल से पंजीकृत वाहनों में ही बच्चाें को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें