फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने वाले किन्नर भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एसएसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर नग्न होकर रास्ता जाम कर देने के साथ ही पुलिस एवं राहगीरों के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में नवाबाद पुलिस ने चार किन्नर समेत एक महिला को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बधाई मांगने के क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच पिछले करीब पंद्रह दिनों से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले भी प्रेमनगर निवासी अंशिका उर्फ अभिषेक ने नवाबाद थाने पहुंचकर हंगामा किया था। उसने थाने के भीतर ही फिनाइल गटक लिया था। इसके बाद शनिवार शाम करीब चार बजे अंशिका, पूजा, नैनतारा एवं रसियन किन्नर समेत पहुंच गई। सड़क जाम करके किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए और हंगामा करने लगे। उधर से गुजरने वाले राहगीरों को भी पीट दिया। वहां मौजूद होमगार्ड के मना करने पर उसे भी लात-घूंसों से पीट दिया। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी किन्नरों समेत अंशिका की मां ममता को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें