फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर, झांसी में 90 दिनों में फुंक गए 691

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इस समय झांसी समेत समूचा बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से मानो आग बरस रही हो। ऐसे में बिजली की मांग बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होकर फुंक जा रहे हैं। अगर पिछले 90 दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो झांसी में 691 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ट्रांसफार्मर के जल्दी जल्दी फुंकने से क्वालिटी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि जब मार्च में ही यह हाल है तो अप्रैल, ंमई और जून में हालात क्या होंगे।
विज्ञापन

जिले में 16 हजार ट्रांसफार्मर और 48 विद्युत उपकेंद्र हैं। इनके सहारे जिले के दो लाख 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। जिनमें महानगर के एक लाख 40 हजार और ग्रामीण में 81 हजार और अन्य 4000 उपभोक्ता हैं। यूं तो ट्रांसफार्मर सर्दियों में भी खूब फुंके लेकिन अब गर्मियों में ट्रांसफार्मर जलने की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। बिजली विभाग के रिकार्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। मऊरानीपुर, मोंठ, बबीना, गरौठा, बरुआसागर और रानीपुर में सबसे ज्यादा संकट रहा।
बिजली की अंधाधुंध कटौती से परेशान हैं झांसी वाले
झांसी। इस समय झांसी में अंधाधुंध कटौती की जा रही है। स्थिति यह है कि बिजली कब चली जाए कोई पता नहीं। अब बिजली नहीं तो पानी नहीं। पानी का भी संकट लोग झेल रहे हैं। बिजली न आने से नलकूप नहीं चल पाते जिससे टंकियों में पानी नहीं भर पाता है। बुधवार को नगरीय वितरण खंड द्वितीय के सब स्टेशन नंदनपुरा के नगरा फीडर में तकनीकी समस्या आने के कारण नगरा क्षेत्र में दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र में रहने वाले करीब दो हजार लोगों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई चंद्रभान सिंह ने बताया कि गर्मी के बढ़ने से फीडर में तकनीकी समस्या आ गई थी। जिसके कारण दो घंटे आपूर्ति ठप रही। इसके बाद सही कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन

फोन नहीं उठाते बिजली वाले, जनता परेशान
झांसी। बिजली का संकट शुरू होते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने फोन उठाने बंद कर दिए हैं। अगर कहीं कोई फाल्ट आ जाए या ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो उसकी सूचना पब्लिक दे भी किसे। आप किसी भी एसडीओ या जेई को फोन मिलाते रहिए फोन नहीं उठेगा। जबकि शासन के सख्त निर्देश हैं कि बिजली अफसर हर फोन को अटेंड करेंगे।
विगत महीनों में फुंके ट्रांसफार्मरों के आंकड़े
माह ट्रांसफार्मरों की संख्या
जनवरी 286
फरवरी 280
मार्च 125
जर्जर तारों को ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवा दिए गए हैं। जो बचे हुए हैं, उनको अगले वित्तीय वर्ष में सही करा दिया जाएगा। गर्मी में बढ़ने से लोग बढ़ गया है। साथ ही चेकिंग अभियान भी चल रहा है। जिससे बिजली चोरी से हो रहे ओवरलोड की समस्या को रोका जाए। - राजकुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें