फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानीमहल सब स्टेशन का ट्रांसफाॅर्मर फुंका, गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रानीमहल सब स्टेशन पर लगा 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर सोमवार सुबह पांच बजे फुंक गया। इसके चलते नौ घंटे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने पर पानी की टंकियां नहीं भर सकीं तो गुस्साए लोग सुबह नौ बजे सब स्टेशन पहुंचे और हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी नया ट्रांसफॉर्मर लेकर सब स्टेशन पहुंचे। नया ट्रांसफॉर्मर लगने पर नौ घंटे बाद यहां दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। वहीं, नंदनपुरा, ताज कंपाउंड समेत कई इलाकों में ट्रिपिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।
रानी महल सब स्टेशन से छनियापुरा, सुभाषगंज, मानिक चौक, बड़ा बाजार, तलैया मोहल्ला, बकरा मंडी, अंदर ओरछा गेट आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है। रविवार रात करीब 12 बजे ओवरलोडिंग से यहां लगे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम ने खराबी दुरुस्त की और देर रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों ने रात करवट बदल-बदलकर काटी। करीब सुबह पांच बजे ओवरलोडिंग से ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से फिर बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह बिजली नहीं होने से घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन

करीब नौ बजे गुस्साए लोग सब स्टेशन पहुंच गए। सब स्टेशन कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद बिजली कर्मी नया ट्रांसफाॅर्मर लेकर पहुंच गए। दोपहर करीब दो बजे नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

एसडीओ सत्यदेव पाठक ने बताया कि रात में रानी महल सब स्टेशन के ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोडिंग की वजह से फुंक गया। दोपहर दो बजे ट्रांसफाॅर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें