फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरने से फुंका हंसारी सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर, घंटों ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर स्थित हंसारी सब स्टेशन का 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर गाज गिर गई, जिसके कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके साथ ही सीपरी लाइन, हंसारी, सूतीमिल की 11 केवी की बिजली लाइन पर भी गाज गिर गई। जिसके कारण बुधवार को पूरे दिन कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही। तकरीबन दस हजार लोगों को बिजली पानी से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

महानगर स्थित हंसारी सब स्टेशन का 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर बुधवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे गाज गिर गई, जिससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे जुड़े हंसारी, झांसी फोर्थ, बड़ागांव, सिमरहा, श्रीनगर आदि फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले तकरीबन 10 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने का कार्य देर रात तक चलता रहा। लेकिन ट्रांसफार्मर को सही नहीं किया गया। जिस कारण संबंधित अन्य फीडरों की सप्लाई को दूसरे फीडर से जोड़कर शुरू किया गया। वहीं सूती मिल की 11 केवी लाइन और सीपरी लाइन में फाल्ट आने से संबंधित क्षेत्रों में भी तीन से चार घंटों तक बिजली सप्लाई ठप रही। जिसके कारण संबंधित फीडर से जुड़े 15 मोहल्लों में रहने वाले तकरीबन 15 हजार की आबादी को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर गाज गिरने के कारण उसमें आग लग गई। जिसके कारण ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद देर रात ट्रांसफार्मर को मरम्मत कराकर क्षेत्र की बिजली चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें