फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफॉर्मर का जंपर कटा, घंटों तक बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सोमवार की शाम नगरा के पास 33 केवी ट्रांसफॉर्मर का जंपर कट गया, जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। घंटों लोगों को अंधेरे में गुजारने पड़े। सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने जंपर सुधारा।
नगरा क्षेत्र में लगे 33 केवी ट्रांसफार्मर का सोमवार की शाम जंपर कट गया। इसके चलते सीपरी के मसीहागंज, फ्लाईओवर, सतीश नगर, गोंदू कंपाउंड, लहर गिर्द, नानक गंज, पत्थर की टाल, जारपहाड़, जर्मनी हॉस्पिटल समेत अन्य इलाकों में अंधेरा छा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जंपर सुधारा जा सका। इस संबंध में एसडीओ राजेश कुमार का कहना है की जंपर कट गया था, जिसे सुधरवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
बड़ागांव फीडर में 8 घंटे गुल रही बिजली
हंसारी में ट्रांसफार्मर के शिफ्ट होने के कारण बड़ागांव और सरकारी कॉलोनी क्षेत्र के फीडर बंद रहे। इसके चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली न रहने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें