अभ्यास का उद्देश्य सैनिकों की युद्ध क्षमता को परखना और उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करना था। फायरिंग रेंज में युद्ध जैसी परिस्थितियां तैयार कर सैनिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
बबीना स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की ओर से नियमित युद्ध अभ्यास अमोघ ज्वाला जारी है। अभ्यास में खास तौर से यंत्रीकृत युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है। अभ्यास के माध्यम से भारतीय वायु सेना के विमानों ओर अटैक हेलीकॉफ्टरों को यंत्रीकृत सैन्य बलों के साथ समन्वित रूप से तैनात करने की क्षमता का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही युद्ध क्षेत्र में यूएएस ड्रोन और सी-यूएएस के लिए एयरस्पेस प्रबंधन एवं मल्टी ड्रोन आपरेशन को मजबूत कमांड एंड कंट्रोल प्रणाली के जरिये परखा गया। इस दौरान सेना की विभिन्न टुकड़ियों ने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों के साथ युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अभ्यास का उद्देश्य सैनिकों की युद्ध क्षमता को परखना और उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करना था। फायरिंग रेंज में युद्ध जैसी परिस्थितियां तैयार कर सैनिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सेना के दक्षिणी कमान के अधिकृत एक्स अकाउंट के मुताबिक यह सैन्य अभ्यास 18 मार्च तक चलेगा। इसको लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।