रानीपुर। पार्क के पास लगा 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ गया है। इससे लाड़गंज मोहल्ला में बिजली आपूर्ति होती है जो एक बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है। ट्रांसफार्मर खराब पड़ने से बुनकर कारोबार भी ठप पड़ गया है।
इस ट्रांसफार्मर से सैंकड़ों बुनकरों के संयोजन हैं। होली की शाम अचानक यह खराब पड़ गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। विद्युत कर्मियों ने बताया कि छुट्टी होने के कारण नया ट्रांसफार्मर नहीं आ सका है। आज सोमवार को नया ट्रांसफार्मर आने की संभावना है। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाएगी। संवाद