फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 500 घरों में अंधेरा

Thu, 01 Oct 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। कस्बे में गुरसराय मुख्य सड़क पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब सात दिन से फुंका पड़ा है। इससे पठला मोहल्ला, गाता रोड और तेंदुआ मार्ग सहित कस्बे की 500 की आबादी गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमित जैन ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से लगातार बिजली संकट है। विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे लोगों को पेयजल सहित रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अवर अभियंता चंद्रभान राय ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर की डिमांड भेज दी गई है। गुरुवार तक ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

भंडरा में चार दिन बिजली आपूर्ति बाधित
भंडरा। जर्जर 11 हजार हाईवोल्टेज लाइन के तार बदले जाएंगे। इसके चलते घाटकोटरा फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33/11 विद्युत उपकेंद्र भंडरा से संबंधित कदौरा, भानपुरा, कुंवरपुरा, खकौरा, बिरगुवां गांवों में नवीन विद्युत लाइन बिछाने का काम होगा। एक से चार अक्तूबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। अवर अभियंता बालकेश राजपूत ने सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद कर कार्य करने की बात कही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें