फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के बाद झांसी से गुजरने वाली आठ ट्रेनें निरस्त

Sat, 26 Aug 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
train jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब में हिंसा के बाद झांसी से गुजरने वाले आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। ये ट्रेनें शनिवार को झांसी नहीं आएंगी। इन ट्रेनों में झांसी समेत बुंदेलखंड के सौ से अधिक यात्रियों ने आरक्षण करा रखा हैं, जो अब जम्मू में फंस गए हैं।  
विज्ञापन

यौन शोषण के मामले में बाबा राम रहीम पर हुए फैसले के बाद हरियाणा, पंजाब समेत चार राज्यों में भड़की हिंसा के बाद रेलवे बोर्ड ने कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। इसमें झांसी से गुजरने वाली आठ ट्रेनें भी हैं। इनमेें 26 अगस्त को जम्मूतवी से चेन्नई जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस, जम्मूतवी से इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ और जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस झांसी नहीं आएंगी। इसके अलावा 28 अगस्त को बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ये ट्रेनें शुक्रवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलीं।  इस कारण जम्मूतवी स्टेशन से संबंधित ट्रेन के यात्री सवार नहीं हो सके। इसमें झांसी समेत बुंदेलखंड क्षेत्र के 100 से अधिक यात्री भी शामिल हैं, जो वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे और उन्हें लौटकर झांसी आना था। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग बढ़ा दी है।  इस मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर ट्रेनें निरस्त की गई हैं। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन यथावत चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें