फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों लेट आईं कानपुर से ट्रेनें

Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
शनिवार को कानपुर की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें लेट आईं। कानपुर के गंगा घाट पुल पर चल रहे मरम्मत के कार्य के कारण ट्रेनों को इलाहाबाद से होकर लाया जा रहा है। ट्रेनें लेट आने का यह सिलसिला सात दिसंबर तक चलेगा, इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार से कानपुर के गंगाघाट रेलवे पुल पर मरम्मत काम शुरू हो गया। इसका असर शनिवार से ट्रेनों के संचालन पर दिखाई देने लगा। लखनऊ से इलाहाबाद होकर कानपुर आ रही ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। स्थिति यह रही कि परिवर्तित मार्ग से बरौनी-ग्वालियर मेल नौ घंटे देरी से झांर्सी आइं। यह गाड़ी ग्वालियर 11 घंटे लेट पहुंची। इस कारण यह गाड़ी वापसी में भी ग्वालियर-बरौनी मेल बनकर ढाई घंटे देरी से चल सकी, जो तीन घंटे विलंब से झांसी आई।

कानपुर व बिहार की तरफ जाने के लिए इस गाड़ी में सैकड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं, इस वजह से ट्रेन के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। इसी तरह गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस दस घंटे देरी से झांसी आई। मुुंबई जाने वाले यात्रियों को पूरा दिन स्टेशन पर गुजारना पड़ा। वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे ले आई। पुष्पक एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी से आई। वहीं, शनिवार को 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहने से भी यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें