फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। देश के केंद्रीय रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान जिले के व्यापारियों ने भी तमाम समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि व्यापारियों को कैश फ्लो की समस्या आ रही है। सरकार व्यापारियों को राहत पैकेज देने की घोषणा करे। राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश में कर्मचारियों पर लग रहे पीएफ को कोरोना संक्रमण के दौरान माफ किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीसी भरतिया ने कहा कि फसल कटाई के दौरान उपयोग में आने वाले सामानों की दुकानों को खोलने की छूट दी जाए। राष्ट्रीय चेयरमैन महेंद्र भाई शाह ने कहा कि देश में पांच हजार ट्रक अभी भी सड़कों पर फंसे हैं। इन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने देश के 75 व्यापारी नेताओं से बात की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल अग्रवाल ने भी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें