फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदले समय पर दौड़ेंगी 20 सवारी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे की नई समय सारिणी शनिवार से लागू हो जाएगी। इसमें झांसी मंडल से होकर गुजरने वाली 20 सवारी गाड़ियों के समय में बदलाव के साथ ही 21 गाड़ियों की गति सीमा में भी इजाफा हुआ है। जिन गाड़ियों का समय बदला उनमें तुलसी एक्सप्रेस समेत कई विशेष गाड़ियां शामिल हैं। तुलसी एक्सप्रेस पहले 8.45 पर रवाना होती थी, अब 8.40 पर रवाना होगी। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 6.15 के बजाए 6.10 पर रवाना होगी। कानपुर सेंटर-झांसी विशेष मेमू 7.05 मिनट की जगह 9.05 पर छूटेगी। झांसी-कानपुर सेंटर मेमू 6 बजे के बजाए 6.30 पर रवाना होगी। झांसी-इटावा एक्सप्रेस 22.30 मिनट के बजाए 22 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह झांसी-लखनऊ, खुजराहो-टीकमगढ़, बरौनी-ग्वालियर, झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस, बीना-ललितपुर एक्सप्रेस, ललितपुर-झांसी एक्सप्रेस, ललितपुर-बीना एक्सप्रेस, खजुराहो-महोबा एक्सप्रेस, महोबा-खजुराहो एक्सप्रेस, खजुराहो-टीकमगढ़ एक्सप्रेस समेत अन्य सवारी गाड़ियों का समय भी बदला गया है। इसके अलावा 21 विभिन्न सुपर फास्ट एवं एक्सप्रेस गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाई गई है। इससे इन गाड़ियों के गंतव्य तक पहुंचने में दस मिनट से लेकर करीब तीन घंटे तक की कमी आई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक जिन गाड़ियों के संचालन में बदलाव हुआ है, उसकी सूचना सार्वजनिक माध्यमों से प्रचारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें