झांसी। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे के विदाई समारोह में डायरेक्टर बेटी रेनू द्विवेदी ने उनको सेवानिवृत्ति पत्र दिया। इस पर पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि हर पिता की यही ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे उनसे ज्यादा ऊंचे पद पर हाें। ऐसे में बेटी के हाथ से विदाई मिलना उनके लिए गौरव की बात है। मूलत: प्रयागराज के रहने वाले झांसी के पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे को सेवानिवृत्ति पर उनकी अफसर बिटिया विदाई देने पहुंची। ऐसे में वहां उपस्थित लोगों ने तालियाें से स्वागत किया। सेवा में रहकर सुरेश कुमार दुबे ने बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा में पुरातत्व संपदाओं की खोज और संरक्षण में अच्छा काम किया है। इस मौके पर हरगोविंद कुशवाहा, मुकुं द महरोत्रा, डॉ. धन्नूलाल गौतम, आनंद चौबे, नीति शास्त्री, मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, मोहन नेपाली आदि मौजूद रहे।