फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुर ट्रैक पर आज से चलेंगी सवारी गाड़ी

विज्ञापन
train started in jhansi manikpur track
विज्ञापन
झांसी। बांदा- मानिकपुर ट्रैक पर 172 दिन बाद शनिवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रैक पर 12 सितंबर से ग्वालियर से मडुवाडीह (वाराणसी) के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस और खजुराहो से कुरुक्षेत्र के बीच खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस नई गाड़ी दौड़ने लगेगी। अब झांसी से गुजरने वाली अप और डाउन की ट्रेनों की संख्या 50 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा था। शुरूआत में 12 मई से पंद्रह जोड़ी राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाईं गईं, जिसमें चार जोड़ी झांसी से होकर गुजर रहीं हैं। एक जून से चलीं सौ स्पेशल ट्रेनों की जोड़ी में 28 जोड़ी झांसी से होकर निकल रहीं हैं। तीन सितंबर से झांसी लखनऊ इंटरसिटी और झांसी इटावा एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया। अब 12 सितंबर से 01107/01108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 01841/01842 खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, 02591/02592 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, 06527/06528 बंगलूरू नई दिल्ली एक्सप्रेस व 02615/02616 नई दिल्ली चेन्नई जीटी एक्सप्रेेेस का संचालन शुरू हो जाएगा। झांसी से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या अब 50 पर पहुंच गई है। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़भाड़ व हलचल दिखाई देना शुरू हो गई है। हालांकि यात्रियों को पूर्व की तरह आदेशों का पालन करना होगा। सिर्फ कंफर्म टिकट वाले मुसाफिर यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन आने के 90 मिनट पहले से ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेेगा। खांसी, जुकाम व बुुखार वाले यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं मिलेगी। मास्क लगाना अनिवार्य है। निर्धारित स्थान से ही प्रवेश व निकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें