फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की फिर धीमी पड़ी रफ्तार

Sun, 29 Jan 2017 12:44 AM IST
jhansi
विज्ञापन
train - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एनसीआर व दिल्ली में शनिवार की सुबह कोहरा पड़ने से ट्रेनों की रफ्तार फिर पटरी से उतर गई। शनिवार को दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से 18 घंटे तक की देरी से झांसी आईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



26 व 27 जनवरी को हुई बारिश के कारण शनिवार की सुबह एनसीआर व दिल्ली में कोहरा छाया रहा। इससे झांसी की तरफ आने वाली ट्रेनें लेट हो गईं। शनिवार को सबसे अधिक 12590 सिकंदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 18 घंटे, 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस नौ घंटे, 12642 थिरुकुल एक्सप्रेस 15 घंटे लेट आई। अन्य ट्रेनें दो से दस घंटे तक लेट आईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया।


ये गाड़ियां आईं लेट
शनिवार को 12715 सचखंड एक्सप्रेस , 12616 जीटी एक्सप्रेस, 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस , 11058 पठानकोट एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 12722 सदर्न एक्सप्रेस, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस , 12724 आंध्रा एक्सप्रेस , 12410 गोड़वाना एक्सप्रेस , 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस, 12448 यूपी संपर्क क्रांति, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस , 12625 केरला एक्सप्रेस, 12137 पंजाब मेल, 12138 पंजाब मेल, 18238 छत्तीसगढ़, 12707 तिरुपति संपर्क क्रांति, 12626 केरला एक्सप्रेस, 12617 मंगला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो से 10 घंटे तक की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें