जनपद के कई स्थानों पर 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न पार्टी, संगठनों और संस्थानों ने शान से झंडा फहराया और मिठाई बांटी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय कैंपस में सुबह नौ बजे कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लघु नाटिका व गायन प्रस्तुत किया।
प्रमोद कुमारी राजपूत मौजूद रहीं। वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी ने बाहर ओरछा गेट स्थित मानवाधिकार विभाग के शहर कार्यालय पर झंडा फहराया। रशीद कुरैशी, मनोहर आदिवासी, पंकज साहू, राजेश कुशवाहा मौजूद रहे। कलचुरी कलवार सर्ववर्गीय समाज और उम्मीद रोशनी की संस्था के तत्वावधान में प्रदर्शनी मैदान में झोपड़ पट्टी में रहने वाले गरीब बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवध बिहारी महाजन, ओमप्रकाश राय मौजूद रहे। गुरुकुल इंटर कॉलेज, गुमनावारा में जेसीआई झांसी वीरांगना के तत्वावधान में मनाए गए गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गीत, नृत्य और खेलकूद का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को तोहफे दिए गए। मोनिका जैन मित्तल, प्राची गुप्ता, हेमा पालर, अपर्णा दुबे मौजूद रहे। युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में गोलाकुंआ स्थित कार्यालय पर झंडारोहण किया गया। सादात मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने इलाइट चौराहे पर ध्वजारोहण कर गरीबों को कंबल बांटे।
श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मंडल, भारतीय बौद्ध महासभा, अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन, आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंप्लाईज एसोसिएशन, इजराउल हक, मुबारिक खान मौजूद रहे। राष्ट्रीय समाज एकता पार्टी, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान, नागरिक सुरक्षा कोर, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, नव प्रभात संस्था, श्री विश्वकर्मा झा समाज समिति, कोरी समाज महापंचायत, झांसी ऑटो रिक्शा यूनियन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने भी गणतंत्र दिवस मनाया।