झांसी। बुधवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ ने झांसी- कानपुर रेल लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने 18 किलोमीटर रेल खंड पर सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने डबल ट्रैक के लिए चल रहे काम की गुणवत्ता भी परखी।
सीआरएस ने झांसी- कानपुर रेल मार्ग पर भुआ, उरई और सरसोकी रेलवे स्टेशन के मध्य 18 किलोमीटर रेल खंड का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान स्पीड ट्रायल भी किया गया। रेलखंड के अलावा रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को भी देखा। निरीक्षण के बाद इस खंड पर सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेेनें दौड़ाने के लिए हरी झंडी दे दी गई। अब रेलवे इस खंड पर ट्रेेनें दौड़ाने के लिए तैयार हो गया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, मुख्य परियोजना प्र्रबंधक के के तलरेजा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर भुवनेश सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम अभियंता अमित गोयल आदि मौजूद रहे।