फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: कोहरे में चार दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन, यह गाड़ियां रहेंगी निरस्त

Fri, 25 Sep 2026 10:56 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन दोनों दिशाओं में करीब तीन महीने पूरी तरह निरस्त रहेगी। वहीं झांसी-लखनऊ और लखनऊ-झांसी दैनिक ट्रेनों के फेरे सप्ताह में दो दिन कम रहेंगे।
विज्ञापन
ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के मौसम में परिचालन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा असर झांसी से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन दोनों दिशाओं में करीब तीन महीने पूरी तरह निरस्त रहेगी। वहीं झांसी-लखनऊ और लखनऊ-झांसी दैनिक ट्रेनों के फेरे सप्ताह में दो दिन कम रहेंगे।
विज्ञापन


सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन (22198) चार दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक और कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (22197) ट्रेन छह दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) और लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (11110) पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार और रविवार को नहीं चलेंगी। इसके अलावा तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक ग्वालियर-बरौनी (11123) सोमवार और बृहस्पतिवार तथा चार दिसंबर से 26 फरवरी तक बरौनी-ग्वालियर(11124) मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस (12177) ट्रेन चार दिसंबर से 26 फरवरी तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वापसी में मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12178) सात दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा-आगरा कैंट के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें