फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर के लिए निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शाम को सैर के लिए निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उसे रात भर तलाशते रहे, लेकिन पता नहीं चला। 14 घंटे बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना इलाके के मुहल्ला महावीरन निवासी स्व. किशोरी देवी साहू की पत्नी मुन्नी साहू रोजाना शाम को टहलने के लिए जाती थीं। शनिवार शाम तकरीबन छह बजे वे घर से निकलीं थीं, लेकिन लौटकर नहीं आईं। रात होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार सुबह तकरीबन आठ बजे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी देखी। इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका का एक बेटा पूरन साहू है, जो रेलवे में वेंडर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें