फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची संपर्क क्रांति

Thu, 21 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेल मंडल के बहलपुरवा व खोह स्टेशनों के मध्य रेल पटरी पर रखे पत्थर से टकराकर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कैटल गार्ड टूट गया। ट्रेन पटरी से उतरने से बाल- बाल बच गई। इस घटना के कारण ट्रेन दो घंटे से अधिक विलंबित रही। आरपीएफ घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मानिकपुर से निजामुद्दीन जाने वाली गाड़ी संख्या 12447 डाउन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मंगलवार की शाम मानिकपुर से चित्रकूट की तरफ बढ़ रही थी। ट्रेन जब शाम 5.25 बजे बहलपुरवा से खोह स्टेशन की ओर दौड़ रही थी, तभी  किलोमीटर नंबर 1399/1 पर रखे पत्थर को देख चालक बी पी सिंह ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, मगर इंजन पत्थर से टकरा ही गया।

इससे इंजन नंबर 11428 का कैटल गार्ड टूट गया, जिससे वह आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं रहा। पत्थर के टुकड़े पीछे के कोचों में भी जाकर लगे, जिससे दो कोच के पैरदान, स्प्रिंग आदि क्षतिग्रस्त हो गए। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को बैक कर बहलपुरवा स्टेशन तक लाया गया।  बांदा स्टेशन से ब्रेक डाउन मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


बाद में दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन में जोड़ा गया, तब कहीं जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस घटना के कारण ट्रेन दो घंटे से अधिक समय तक विलंबित रही। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह गाड़ी झांसी तीन घंटे देरी से आई। इधर, घटना की खबर मिलने पर पहुंची आरपीएफ ने घटनास्थल के आसपास अराजक तत्वों की तलाश की, मगर कोई हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें