फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैैफिक होगा स्मार्ट, काम स्टार्ट

Sun, 02 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रैैफिक - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर की पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीम ने सड़कों का भ्रमण कर सुगम यातायात में आड़े आ रहीं समस्याओं को देखा और समाधान खोजे। टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देगी। डीएम की हरी झंडी मिलते ही इस पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर ट्रैफिक सिस्टम को स्मार्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने संयुक्त टीम का गठन किया है, जिसमें यातायात पुलिस के साथ - साथ नगर निगम, परिवहन विभाग और झांसी विकास प्राधिकरण के अफसरों को शामिल किया गया है। शनिवार को टीम ने जेल चौराहा से बस स्टैंड, जीवनशाह तिराहे से बीकेडी, इलाइट चौराहे से चित्रा चौराहा मार्ग का भ्रमण कर यातायात की बाधाओं को जाना। टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देगी, जिसमें क्षेत्रवार यातायात की समस्याएं और उनके समाधान का उल्लेख किया जाएगा। जिलाधिकारी की हरी झंडी मिलते ही यातायात सुधार की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार का प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के अनुसार संयुक्त टीम ने सुगम यातायात की संभावनाएं टटोलीं। 
विज्ञापन


 ये है तैयारी 
---------------------------
- इलाइट से अशोक तिराहा, अशोक तिराहे से चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति तक और इलाइट से जीवनशाह तक सड़क किनारे पीली पट्टी से पार्किंग का निशान बनाया जाए।
- शॉपिंग कांपलेक्स, होटल और बैंकों में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
- सीपरी बाजार, मानिक चौक, सुभाष गंज में व्यापार मंडलों के साथ अतिक्रमण हटाया जाए। 
- सीपरी में ओवरब्रिज के नीचे ऑटो स्टैंड और पार्किंग स्थल चिह्नित किए जाएं। 
- सीपरी सुभाष मार्केट में पार्किंग व्यवस्था लागू हो। 
- जेल चौराहा से स्टेशन रोड पर खाली जगह पर रेलिंग लगाकर पार्किंग स्थल बनाया जाए।
- कचहरी से जेल चौराहा रोड का चौड़ीकरण हो।
- कचहरी से गोविंद चौराहा रोड के बिजली के खंभे हटाकर सड़क चौड़ी की जाए।
- न्यू रोड का अतिक्रमण हटाया जाए।
- मानिक चौक में सुबह 10 से रात 9 बजे तक तिपहिया व चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो।
- मिनर्वा से आगे शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो।
- बस स्टैंड से लक्ष्मी गेट रोड पर ऑटो स्टैंड गल्ला मंडी के सामने खाली जगह पर निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें