फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेवा ज्योति यात्रा के चलते आज कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सेवा ज्योति प्रज्वलन कार्यक्रम के चलते बुधवार दोपहर को महानगर के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान जुलूस दीनदयाल सभागार से चलकर झलकारी बाई तिराहा, जीवनशाह तिराहा होते हुए इलाइट चौराहा पहुंचेगा। इस वजह से दोपहर करीब 12 तक मिनर्वा चौराहा से किला मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

मिनर्वा चौराहा से आने वाले वाहनों को विपिन रावत पार्क कट से पुरानी तहसील की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। झलकारी बाई तिराहा से मिनर्वा चौराहा और खंडेराव गेट से झलकारी बाई तिराहा की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुरानी तहसील तिराहा से भी झलकारी बाई तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। बीकेडी चौराहा से जीवनशाह की ओर आने वाले वाहनों को चित्रा चौराहा की तरफ भेजा जाएगा। एसएसपी आवास तिराहा से इलाइट चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को इलाहाबाद बैंक चौराहा की ओर भेजा जाएगा। जेल चौराहा से इलाइट चौराहा जाने वाले वाहन झांसी होटल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा और रेलवे स्टेशन तिराहा होते हुए जाएंगे। झोकनबाग तिराहा से इलाइट चौराहा जाने वाले वाहनों को जेल चौराहा और झांसी होटल चौराहा होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें