फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज और कल आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते झांसी का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

मानसून की वापस के साथ ही अक्तूबर के शुरुआती दिनों में तापमान में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आसमान साफ रहने से धूप में लोगों को चुभन महसूस हो रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर बुधवार को झांसी में देखने को मिल सकता है। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बारिश के भी आसार हैं। बृहस्पतिवार तक ऐसी स्थिति रह सकती है। इससे पारा भी गिर सकता है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और फिर तापमान में इजाफा होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें