फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के चलते कल से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Thu, 01 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raod, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार के हाथी ग्राउंड व तात्रा ग्राउंड में दो से 11 सितंबर तक सेना में भर्ती की प्रक्रिया चलेगी। प्रक्रिया पूरी होने तक जेल चौराहा से ललितपुर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं जाएगा। वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। वहीं, खैलार बाईपास से जेल चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा। लास किला चौराहा से हंसारी की पुलिया की तरफ सामान्य आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केवल वहां पर रहने वाले लोगों को आवागमन की इजाजत होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे से शुरू होने वाली भर्ती में हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों की आने की संभावना है। इसके चलते भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक यातायात व्यवस्था में फेरबदल कर दिया गया है। बुधवार की दोपहर में जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने दोनों ग्राउंड की तरफ जाने वाले मार्गों को निरीक्षण करके यातायात व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें